सोने का नया रूप- सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड
स्वर्ण मुद्रीकरण योजना के तहत भारत सरकार की ओर से, भारतीय रिजर्व बैंक के द्वारा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की शुरुआत नवंबर 2015 में की गई थी इस योजना के माध्यम से कोई भी भारतीय नागरिक/HUF/ट्रस्ट/यूनिवर्सिटी एवं चैरिटेबल संस्थाए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को खरीद सकती है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने की शुद्धता 999 वाले सोने की कीमत से तय जाता है यह गोल्ड बॉन्ड सोने के बाज़ार के अधीन रहती है
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश की मात्रा-:
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश की मात्रा को अलग-अलग श्रणियो में वर्गीकृत किया गया है
· भारतीय
नागरिक/ HUF के द्वारा 1 ग्राम से लेकर 4 किलोग्राम तक की सीमा तय की गई है
· ट्रस्ट एवं संस्थाओं को भी इसी तरह 1 ग्राम से लेकर 20 किलोग्राम तक कि सीमा दी गई
कंहा से खरीदे सॉवरेन गोल्ड
बॉन्ड-:
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए निवेशक के पास में पैन कार्ड होना आवश्यक हैI इसे बिक्री केंद्रों के माध्यम से खरीद सकते हैंI जैसे बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL),म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर, चुनिंदा पोस्ट-ऑफिस NSE/BSE के माध्यम से खरीद सकते हैं
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के फायदे
-:
· भौतिक सोने की अपेक्षा सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड अधिक सुरक्षित रहता है
· गोल्ड बॉन्ड डी-मेट एवं पेपर फॉर्म दोनों में उपलब्ध है
· गोल्ड बॉन्ड पर वार्षिक ब्याज-दर 2.5% होती हैI जिसे छमाही ब्याज आपके लिंक खाते में डाल दिया जाता है
· गोल्ड बॉन्ड में कोई भी मेकिंग चार्ज नहीं लगता हैं
· सॉवरेन
गोल्ड बॉन्ड में आठ साल के लिए निवेश किया जाता है इसमें पांच साल का लॉक-इन रहता
है (सेकेंडरी मार्केट में पांच-वर्ष से पहले भी बेचा जा सकता है)
· सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को परिपक्वता तक होल्ड करने पर किसी भी तरह का कोई कैपिटल गैन टैक्स नहीं देना पड़ता है
· सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड को ऑनलाइन नेट बैंकिंग के माध्यम से खरीदने पर ₹50 प्रति ग्राम की विशेष छूट दी जाती है
· सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में नॉमिनेशन की सुविधा होती है
· इसमें किसी प्रकार का कोई भी TDS नहीं काटा जाता है
ARTH PRABANDHAN
Email-viren251989@gmail.com
M-9785897827
Comments
Post a Comment