समृद्धि की पराकाष्ठा आपको हर सुबह उठकर यह कहने की क्षमता रखती है
कि “आज मैं जो चाहूं वह कर सकता हूं और अब मुझे पैसों के लिए काम करने की आवश्यकता
नहीं है”
जीवन में हम क्या कार्य करना चाहते हैं, किसके साथ और कितने समय तक
रहना चाहते हैं ऐसा कर पाने की क्षमता “अमूल्य” होती है और यह क्षमता हमें “धन-संपत्ति”
से प्राप्त होती है
धन-संपत्ति की एक छोटी सी राशि का मतलब होता है कि कुछ दिनों के लिए काम से छुट्टी लेने की क्षमता का जन्म होना !
थोड़ी और राशि का मतलब होता है कि अगर आपकी जॉब चली जाती है तो नई
जॉब ढूंढने के लिए आपके पास पर्याप्त समय का होना!
और कुछ वर्षों की धनराशि एकत्रित होने का मतलब है कि अब आपको बॉस नामक प्राणी से डरे बिना निश्चित होकर अपनी कंपनी में काम करना है, क्योंकि यह आपको यह पता है कि यह जॉब जाने के बाद आपके पास में पर्याप्त समय और धन दोनों है नई जॉब प्राप्त करने के लिए !
किसी नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए सेवानिवृत्त होने का एक मतलब यह भी होता
है कि अब उसके पास में पर्याप्त मात्रा में धन एकत्रित हो चुका है और उसे पैसों के
लिए काम पर आने की आवश्यकता नहीं है
लेकिन क्या आपने कभी यह देखा है कि कोई व्यक्ति रिटायरमेंट फंड के बिना
रिटायर हो सकता है?
रिटायरमेंट फंड एकत्रित हुए बिना हमें जीवन के अंतिम क्षणों तक काम
करना पड़ सकता है
समृद्धि की पराकाष्ठा यह कहती है कि “जब
हमें पैसे कमाने के विचारो से मुक्ति मिले और
हम वह कार्य कर पाये जिसमे हमे आनंद की
प्राप्ति होती है”
Arth Prabandhan
M-9785897827
Comments
Post a Comment