10% की राशि से अपने भविष्य को धनवान बनाएं

 




 

10% की राशि से अपने भविष्य को धनवान बनाएं

आजकल यह देखा गया है, कि हम सब लोग कुछ ना कुछ बचत जरूर करते हैं और हमारी मासिक आमदनी का एक हम हिस्सा कहीं ना कहीं जरूर निवेश करते हैंI

हम सब लोग सुबह से शाम तक किसी न किसी रूप में कई लोगों को अपनी इनकम का एक ना एक हिस्सा देते रहते हैं, ताकि वह लोग हमारे लिए काम कर सके   

हो सकता है कि, वह हमारा अखबार वाला हो, हमारा दूधवाला हो या हमारे बच्चों को पढ़ाने वाला शिक्षक होवह लोग आपकी आमदनी में से कुछ ना कुछ हिस्सा लेकर आपके लिए काम करते है

लेकिन क्या आपने अपने आपको भी, आपकी स्वयं कि सेवा करने के लिए कुछ अपनी आय में से कुछ भुगतान किया है?

हाँ या नही, अगर हाँ ,तो आप अपनी आय का कितना हिस्सा अपने आपको भुगतान करते हों?

आपको कम से कम अपनी आय का दसवा हिस्सा अपने आप को भुगतान करना चाहिए

जी हाँ यही वह आपकी आय का दसवा है, जो आपको धनवान बनाने में आपकी मदद कर सकता हैI जब आप अपनी आमदनी का दसवां हिस्सा स्वयं को देने लग जाओगे तो आपकी बचत निश्चित रूप से बढ़ेगी, यह वह राशि है,जो निश्चित रूप से सिर्फ आपने अपने प्रति कि गई सेवा से प्राप्त की गयी है  

धीरे-धीरे एक समय ऐसा आएगा जब आपके द्वारा इकट्ठा गया किया गया यह दसवां हिस्सा एक बड़ी बचत राशी में इक्कठा हो जायेगा और फिर आप इस दसवे हिस्से को भी किसी ना किसी रूप में निवेश करके इससे और भी ज्यादा आमदनी बना सकते है  वह निवेश का मार्ग आपके लिए स्वयं का व्यापार या जमीन जायदाद में निवेश या किसी और के व्यापार में हिस्सेदारी हो सकती है





जब आप और आपके द्वारा बचाया गया दसवां हिस्सा और उसके द्वारा कमाया गया धन, तीनों के द्वारा निरंतर मेहनत की जाएगी तो एक  दिन स्वयं ही आप उस दसवे हिस्से द्वारा आप धनवान बन जाओगे 

 



ARTH PRABANDHAN

Email-viren251989@gmail.com


Comments