रिटायरमेंट के लिए शुरुआत से करे सही निवेश



रिटायरमेंट का शब्द सुनते ही हमारे दिमाग में एक बुजुर्ग एवं वृद्ध व्यक्ति की छवि बनती है जो कि एक किसी सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त होकर अपने रिटायरमेंट का आनंद ले रहा होजिसे अब काम पर जाने की आवश्यकता नहीं है और अब एकमुश्त राशि उसे हर महीने की एक निश्चित तारीख को उसके अकाउंट में मिलती रहेगी लेकिन इस आनंद के पीछे कोई ना कोई योजना कार्यरत हैजो कि उस व्यक्ति की नौकरी लगने के साथ ही शुरू हो गई थी





वह व्यक्ति हर महीने अपनी तनख़्वाह लेने से पहले एक विशेष राशि काटकर उसके पेंशन अकाउंट में डाल दी जाती हैताकि वह व्यक्ति वृद्ध होने पर आजीवन अपने शेष जीवन का आनंद ले सकें 

आज दौर में यह मानता हूँ कि रिटायरमेंट प्लानिंग ना केवल सरकारी अपितु गैरसरकारी एवम व्यवसायी के लिए भी लागु होती है जैसा की यह देखा गयाहमारी कार्य शक्ति एक विशेष समय तक हमारे साथ रहती हैउसके बाद हमारी वृध्दावस्था की शुरुआत हो जाती है,और इस वृध्दावस्था में हमारे द्वारा अर्जित किया गया धन हमारे काम आता है

अतः हमें उस विशेष परिस्थिति के लिए धन एकत्रित करने की आवश्यकता होती है ताकि हम शेष जीवन हम आराम से बैठ कर गुजार सकें और अपने जीवन का आनंद ले सके 


 रिटायरमेंट के बाद की जरुरत

बचत शुरू करने से पहले यह देखें कि आपके रिटायरमेंट के बाद की आवश्यकता कितनी हैI औसतन 6% की महंगाई की दर से आप अपना रिटायरमेंट प्लान कर सकते हैंI इससे आपको यह पता चलेगा कि रिटायरमेंट के बाद में आपको हर महीने कितने मासिक खर्च की आवश्यकता पड़ेगी

कैसे और कहां करें निवेश

आप अपनी शुरुआत Mutual Fund से कर सकते हैंम्युचुअल फंड में निवेश उम्र के हिसाब से भी किया जा सकता है अगर आपकी उम्र कम है तो आप 100% इक्विटी से निवेश कर सकते हैं और जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती जाती है आप अपनी पोर्टफोलियो में से इक्विटी की मात्रा को कम कर सकते हैं एवं ऋणपत्रों में निवेश बढता जाता है इस तरह से आप अपना रिटायरमेंट का पोर्टफोलियो बना सकते है

नियमित निवेश और लम्बे समय के निवेश से आप देखेंगे कि आपके पोर्टफोलियो में एक अच्छी वृधि होती है और पोर्टफोलियो कि ब्याजदर, मंहगाई दर से कई ज्यादा रहती है जिससे रिटायरमेंट पर आपको एक अच्छा खासा रिटायरमेंट फंड मिल जाता है


ARTH PRABANDHAN



 

Comments