वैश्विक महामारी से समझे अपने निवेश को

                                 


कोविड-19 महामारी हमें लगातार ऐसे नए-नए पहलुओं से जुड़े सबक सिखा रही हैं, जो हमारी रोजमर्रा के जीवन पर असर डाल रहे हैं महामारी ने हमें यह मौका दिया है, कि हम थोड़ी देर ठहर कर अपनी मौजूदा वितीय व्यवस्थाओं का मूल्यांकन करें और यह समझने की कोशिश करें कि कैसे उन्हें और बेहतर बनाया जा सकता है ताकि वह वित्तीय प्रबंधन वैश्विक महामारी की स्थिति में हमे मदद करें महामारी से लड़ाई के दौरान हमारी वित्तीय अनियमितताएं खुलकर सामने आई है और इस संकट की स्थिति में निवेश के महत्वपूर्ण योगदान को भी हमारे सामने लाकर खड़ा कर दिया है जिसका सामना हमने पहले कभी नहीं किया





वैश्विक महामारी और वितीय प्रबंधन की छ: मुख्य बातें-:

1.       सैनिटाइजर=लाइफ इंश्योरेंस

कोविड-19 महामारी के दौरान हैंड सैनिटाइजर ने बीमारी से बचाने के लिए अपना एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है और हमारे परिवार की भी रक्षा की है उसी तरह लाइफ इंश्योरेंस भी हमारे वितीय लक्ष्यों और परिवार के भविष्य की जिम्मेदारियों की रक्षा करता हैI वित्तीय प्रबंधन में लाइफ इंश्योरेंस को मुख्य हथियार बनाए

2.       मास्क = हेल्थ इंश्योरेंस

इलाज से बेहतर रोकथाम” वैश्विक महामारी के दौरान मास्क ने न केवल हमें बीमारी से

होने से रोका अपितु बीमारी को ज्यादा फैलने से भी बचाया I उसी तरह से वित्तीय प्रबंधन में स्वास्थ्य बीमा भी हमें अस्पतालों के अवांछित खर्चे से हमें बचाता है जिससे हमारी वित्तीय स्थिति हमेशा मजबूत बनी रहती है 

3.       सोशल डिस्टेंसिंग=ऋण नियंत्रण

महामारी के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग एक नया शब्द हमारे जीवन में आया जिसने हमें यह समझाया कि कैसे हम कुछ विशेष चीजो से दूर रह कर अपना जीवन बचा सकते हैं, ऋण नियंत्रण या ऋण प्रबंधन भी हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान निभाता हैI जीवन में सम्पति निर्माण जब ही हो सकता है जब हम अपने ऋण को नियंत्रण में रखें 

4.       लॉकडाउन = इमरजेंसी फंड

जिस तरह वैश्विक महामारी में हमें लॉकडाउन का सामना करना पड़ा और कुछ विशेष समय तक अपना समय हमें अपने घर में बिताना पड़ा, उस समय हमारी वित्तीय स्थिति पर एक विपरीत प्रभाव पड़ा और दैनिक जीवन में मूलभूत आवश्यकताओं के लिए हमें परेशान होना पड़ा  यह स्थिति हमारे जीवन में कभी भी आ सकती हैI हमारी जॉब जा सकती है या दुर्घटना हो सकती है या बीमार पड़ सकते हैंI उस समय हमारे द्वारा बचाया हुआ इमरजेंसी फंड ही हमारे काम आता है

5.       कोविड टेस्ट=नेट वर्थ

कोविड के दौरान जब भी हमारे शरीर में विपरीत लक्षण हुए तो उस समय हमें हमारे डॉक्टर ने हमें कोविड टेस्ट की सलाह दी इसी तरह समय-समय पर हम अपनी नेटवर्थ का भी मूल्यांकन करते रहना चाहिए जिससे हम अपने भविष्य में होने वाली वितीय समस्याओं को दूर कर सके 

6.       वैक्सीन= फाइनेंशियल कंसलटेंट






कोविड-
19 से बचाने के लिए वैक्सीन ने हमारी महत्वपूर्ण मदद की और भविष्य में होने वाले खतरों से भी हमें बचाया वित्तीय प्रबंधन में आपकी मदद एक फाइनेंशियल कंसलटेंट अच्छे तरीके से कर सकता है आपके द्वारा निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने में आपकी मदद आसानी से की जा सकती है

 

ARTH PRABANDHAN

Email-viren251989@gmail.com

 

Comments