LIC के IPO के बारे में जानने योग्य बातेंI



 LIC के IPO के बारे में जानने योग्य बातें:-


भारत की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी “भारतीय जीवन बीमा निगम” अपना आईपीओ लेकर आ रही हैI भारतीय निवेशकों के लिए भारतीय जीवन बीमा कंपनी के निवेशक बनने के लिए यह एक बेहतरीन मौका है भारतीय बाजार में आज भी एलआईसी द्वारा कुल 64.10% प्रीमियम की हिस्सेदारी है और न्यू बिजनेस में एलआईसी की हिस्सेदारी लगभग 62% की है

आज के समय में देखा जाए तो एलआईसी भारतीय बाजार की सबसे बड़ी ऐसेट मैनेजमेंट कंपनी है, और मूल्यांकन के तौर पर देखा जाए तो एलआईसी करीब 39 लाख करोड़ का प्रबंधन करती है जो कि म्यूच्यूअल फंड के कुल व्यापार (38 लाख करोड़) से भी ज्यादा है

भारतीय बाजार में करीब 9.76 लाख करोड रुपये के शेयर्स एलआईसी के पास हैंI भारतीय इक्विटी बाजार में एलआईसी की भागीदारी 4% है

भारत सरकार द्वारा एलआईसी के 3.5% हिस्सेदारी को बेचा जा रहा है, जिसका आवेदन 13-02-2022 को भारत सरकार के द्वारा DRHP (ड्राफ्ट रेड हेयररिंग प्रोस्पेक्टस) में किया गया था

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने अपने आईपीओ का 10 फ़ीसदी हिस्सा पॉलिसीहोल्डर्स के लिए रिजर्व रखने का फैसला किया है खास बात यह है कि पॉलिसी होल्डर को ₹60 प्रति शेयर का डिस्काउंट मिलेगा वहीं कर्मचारी और खुदरा निवेशकों को ₹45 का डिस्काउंट दिया जाएगा एलआईसी के आईपीओ का प्राइस बैंड ₹902 से ₹949 प्रति शेयर तय किया गया है जिसके लिए एलआईसी पालिसी में पैन कार्ड को जोड़ना अनिवार्य है

यह आईपीओ 22.137 करोड़ शेयर्स का पूरी तरह ऑफर्स फॉर सेल रहेगा, पॉलिसी होल्डर के लिए 2.214 करोड़ शेयर यानी 10% हिस्सा रिजर्व रखा गया है 15.08 शेयर्स यानी 0.7% शेयर्स कर्मचारी हिस्सा का रहेगा

एलआईसी आईपीओ सब्सक्रिप्शन 4 मई 2022 को खुलेगा और यह 9 मई 2022 तक बोली के लिए खुला रहेगा. पब्लिक इश्यू एनएसई और बीएसई दोनों पर लिस्ट होगा और पब्लिक इश्यू की संभावित लिस्टिंग की तारीख 17 मई 2022 है.

एलआईसी के आईपीओ में निवेश करने के लिए डीमैट अकाउंट होना जरूरी हैI कोई भी व्यक्ति जिसका डीमैट अकाउंट है, वह व्यक्ति एलआईसी के आईपीओ के लिए आवेदन कर सकता है

भारतीय जीवन बीमा निगम का मूल्यांकन हम इस बात से भी कर सकते हैं कि देश में स्थित 24 बहुराष्ट्रीय कंपनियों में से, एलआईसी अकेले 64% प्रीमियम की हिस्सेदारी के साथ भारतीय बाजार की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है



ARTH PRABANDHAN

Email-viren251989@gmail.com
M-9785897827

Comments