सर आइज़क न्यूटन के शेयर मार्केट का अनुभव



 



सर आइज़क न्यूटन के शेयर मार्केट का अनुभव-:

हम सभी ने सदी के सबसे महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन का नाम तो सुना होगा जिन्होंने दुनिया को गति का नियम दिया था

आज से करीबन 300 वर्ष पूर्व इस महान वैज्ञानिक ने अपना निवेश शेयर मार्केट में शुरू किया था लेकिन बेंजामिन ग्राहम (The Author of Intelligent Investor) के अनुसार सर आइज़क न्यूटन किसी भी वस्तु की गति की गणना तो कर सकते थे उस समय लेकिन शेयर मार्केट में अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख सके 

सर आइज़क न्यूटन ने अपना निवेश South Sea नामक इंग्लैंड की कंपनी में शुरू किया और इस कंपनी से 100% प्रॉफिट बनाकर 7000 पौंड का मुनाफा बनाया





लेकिन कुछ समय बाद ही इस कंपनी के शेयर और तेजी से बढने लगे और उन्हें लगा कि उन्होंने प्रॉफिट बनाने में जल्दबाजी कर दी और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं कर सके और एक बड़ा निवेश वापस से South Sea कंपनी कर दिया यहाँ उनके गति के नियम, भावनाओं के नियम से पीछे रह गए और कुछ समय बाद ही उन्होंने लगभग 20000 पाउंड का नुकसान उठाया जो कि वर्ष 2002-03 की गणना के अनुसार उस समय तीन मिलियन डॉलर का नुकसान था

 

सर आइज़क न्यूटन की जिंदगी में किसी को भी इस घटना का जिक्र करने से मना कर दिया गया और उस समय के दौर में सर आइज़क न्यूटन को सदी के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति तो बताया गया था लेकिन उन्हें एक अच्छा निवेशक नहीं बताया गया

Arth Prabandhan

VIREN251989@GMAIL.COM

M-9785897827

Comments