Life Style Inflation (जीवनशैली महंगाई)

                      





              Life Style Inflation (जीवनशैली महंगाई)

अब समय बदल रहा है, और बदलते हुए समय के साथ जीवन जीने का तरीका भी बदल रहा है, इस बदलते हुए समय के साथ एक नया शब्द भी हमारे जीवन में आ रहा है “वह है जीवनशैली महंगाई”

वह कोई भी वस्तु जिसका मूल्य आम डिमांड के अनुसार बढ़ता है तो वह सामान्य महंगाई कहलाती है लेकिन अगर उस वस्तु का मूल्य हमारी प्रतिष्ठा के कारण बढ़ता है तो वह जीवनशैली महंगाईकहलाती है और उस वस्तु का मूल्य हमारी प्रतिष्ठा के अनुसार हो जाता है आइए हम इसे उदाहरण के तौर पर समझते हैं:-

नवीन एक प्रतिष्ठित कंपनी में सर्विस करता था और उसकी मासिक आय 50,000/- महीना हुआ करती थी इस मासिक आय से वह आसानी से अपना घर खर्च समेत भविष्य के लिए अपना निवेश भी कर लेता था नवीन का प्रमोशन हुआ और अब उसे एरिया हेड बना दिया गया, इससे नवीन की जीवनशैली बदलाव आया और उसकी मासिक आय भी बढ़ गई लेकिन नवीन की प्रतिष्ठा के कारण अब उसका खर्च पहले से बहुत ज्यादा हो गया और वह अपनी बदलती हुई जीवनशैली के कारण अपने खर्चो पर नियंत्रण नही रख पा रहा था जिससे उसकी भविष्य की योजनाए बिगडती जा रही थी

नवीन की तरह हमारे व्यक्तिगत जीवन में भी जीवनशैली महंगाई के कारण हम जरुरत से ज्यादा खर्च कर देते है और इससे हमारा वित्तीय प्रबंधन बिगड़ जाता है

और आज के मौजूदा समय में ऐसी बहुत सारी संस्थाएं बाजार में मौजूद हैं, जो हमारी लाइफ स्टाइल इन्फ्लेशन को और ज्यादा बढ़ाने में हमारी मदद कर सकती है जैसे क्रेडिट कार्ड,EMI, Pay-Later, Personal Loan, Travel Loan जैसे ऑप्शन.







अतः आप जागरूक निवेशक बने और अपनी लाइफ स्टाइल इन्फ्लेशन को समझ कर अपनी आमदनी का सही वित्तीय प्रबंधन करे

Arth Prabandhan

VIREN251989@GMAIL.COM

M-9785897827

 

 

Comments