आज के युग में व्यापार, जो कि एक जोखिम भरा हुआ संसार है आपके द्वारा लिए गए अनेक निर्णयों
में से केवल कुछ प्रतिशत निर्णय ही आपको आप समृद्धि के शिखर पर की ओर ले जा सकते हैं
इस बात को हम मॉर्गन हाउजल के द्वारा लिखी गई पुस्तक The psychology of money में
दिए गए एक लेख से समझेंगे
यह बात सन 2013 की है, बर्कशायर हैथवे शेयरहोल्डर की सभा में वारेन बफेट ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन
में 400 से 500
स्टॉक्स में ट्रेड किया है लेकिन उनमें से केवल 10%
स्टॉक में ही सबसे अधिक पैसा कमाया है और अगर इन 10% स्टॉक को
उनके पोर्टफोलियो में से अलग कर दिया जाए तो वारेन बफेट का औसत रिटर्न अमेरिकी
बाजार के इंडेक्स फंड के रिटर्न की बराबर रह जाता है
जब हम किसी प्रेरणास्रोत व्यक्ति की सफलताओं पर विशेष ध्यान देते
हैं तो हम यह नजरअंदाज कर देते हैं कि केवल उनके द्वारा लिए गए कुछ सही निर्णयों
के कारण ही वह अपनी सफलताओं के शीर्ष पर पहुंच जाते हैं
जब हम महान समृद्धि की ओर आगे बढ़ते हैं तो हमारे द्वारा लिए गये कुछ
निर्णय गलत भी होते हैं, हमें उन निर्णयों से सीख कर अपनी उर्जा को नई दिशा में देनी
होती है
आज के दौर में महानतम कंपनी अमेजन को ही ले लीजिए अमेजन ने अपने
इतिहास में कई असफल प्रोडक्ट लॉन्च किए लेकिन उनमें से कुछ सफल प्रोडक्ट ने अमेज़न
को अपने शीर्ष स्थान पर पहुंचाया है
असफल प्रोडक्ट लॉन्च होने के दौरान अमेजन के सीईओ ने शेयरधारकों से
माफी नहीं मांगी क्योंकि उन्होंने अपने एक वक्तव्य में कहा था कि हमारे कुछ निर्णय
गलत हो सकते हैं लेकिन हमें आगे बढ़ने के लिए लगातार निर्णय लेने होंगे और हम इसके
लिए रुक नहीं सकते है
अतः कही भी निवेश के दौरान आपके द्वारा लिए गए केवल 10% सही निर्णय, आपको आप समृद्धि के शिखर पर ले जा सकते है
Arth Prabandhan
M-9785897827


Comments
Post a Comment