SIP का मतलब होता है Systematic Investment Plan, पहले के ज़माने में RD(
Recurring deposit) एक इन्वेस्टमेंट का तरीका हुआ करता था जिसमे हर महीने एक निश्चित
राशि, एक निश्चित तारीख को निवेश हुआ करती थी जो आज भी बैंक एवं पोस्ट ऑफिस के माध्यम
से चल रही है उसी तरह म्यूच्यूअल फण्ड में भी सिप एक "Way of Investment" है
सिप के माध्यम से हम मिनिमम 100/- की राशी से सिप की शुरुआत कर
सकते है जैसे पहले RD में
किया करते थे
म्यूच्यूअल फण्ड में सिप करने के लिए हमे एक निश्चित राशि, एक निश्चित
अवधि के लिए निवेश करना पड़ता है
SIP कितने
समय की करवाए-:
आमतौर पर यह देखने को मिलता है कि सिप में निवेश करते समय, निवेश की अवधि कितनी रखे? यह सवाल
हमारे मन में रहता है
सिप में समय का निर्धारण से पहले हमें हमारे वितीय लक्ष्यों का
मूल्याकन करना चाहिए, हमे यह तय करना चाहिए कि भविष्य में हमे पैसो की आवश्यकता कब
पढ़ सकती है और उसी के अनुसार हमे सिप की अवधि और म्यूच्यूअल फण्ड का चुनाव करना
चाहिए
SIP के द्वारा कंपाउंडिंग को समझे-:
अगर
कोई व्यक्ति 5000/- महीने की सिप शुरू करता है और वह व्यक्ति सिप को 5 वर्ष, 10 वर्ष, और
20 वर्ष चलता है तो उस दौरान सिप के द्वारा जमा धनराशि होगी क्रमश: 3 लाख, 6 लाख,
12 लाख और कंपाउंडिंग के द्वारा परिपक्वता
राशि 12%
की दर से होगी क्रमश:
4.08
लाख,
11.50 लाख,
49.46 लाख.
जैसा
की हमने देखा लम्बे समय तक सिप के द्वारा कंपाउंडिंग
का ज्यादा लाभ उठाया जा सकता है
SIP की
शुरुआत कहा से करे-:
सिप शुरू करने के लिए हम अपने नजदीकी बैंक, NBFC, Asset Management Company, Stock Exchange,
Mutual fund distributor, Registered Investment Advisor के
माध्यम से कर सकते है
म्यूच्यूअल फण्ड एडवाइजर या RIA आपकी मदद Risk Profiling, Goal Planning, Tax Planning के कर सकते
है
SIP के लिए
आवश्यक दस्तावेज-:
सिप शुरू करवाने के लिए हमे पहले KYC( Know Your Client) करवानी पड़ती है जिसके लिए हमे पैन कार्ड,
निवास प्रमाण पत्र, फोटो, की आवश्यकता पड़ती है जिन्हें हमे म्यूच्यूअल फण्ड कंपनी
में रजिस्ट्रेशन के लिए देना होता है KYC रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बाद हम म्यूच्यूअल फण्ड की किसी भी स्कीम
में निवेश कर सकते है
Comments
Post a Comment