The Seven
books that can change your financial life
1. The
Intelligent Investor
2. Rich Dad
& Poor Dad
3. The
Richest person in Babylon
4. The
Psychology of Money
5. The
Science of Getting Rich
6. Your
Money Your Life
7. Retire
Rich and Retire Young
1. The Intelligent Investor
यह
बुक बेंजामिन ग्राहम द्वारा लिखी गई है इस बुक को इक्विटी के सबसे बड़े इन्वेस्टर
वारेन बुफेट के द्वारा भी Recommend
किया है यह बुक कहती है कि जीवन में
सही निवेशक बनने के लिए आपको एक समझदार निवेशक बनना पड़ेगा और इसके लिए बहुत ज्यादा
IQ लेवल, इनसाइड इनफार्मेशन या Business Insight इनफार्मेशन के knowledge की आवश्यकता नही है
आपको
बस जरुरत है एक अच्छी बोद्धिक सम्पंदा की ज्यो आपके सही निर्णय लेने में आपकी मदद
कर सके और आपके द्वारा अपनी भावनाओ को नियंत्रण में रख सके
यह
बुक भावनात्मक अनुशासन पर नियंत्रण रखना सिखाती है
बेंजामिन
ग्राहम कहते हैं कि आपके निवेश पर आपके व्यवहार का बहुत बड़ा प्रभाव पड़ता है अगर
आप अपने व्यवहार और निवेश के सिद्धांतों को नियंत्रित कर लेते हैं तो आप एक समझदार
निवेशक बन सकते हैं
जब
हम अपने निवेश की शुरुआत करते हैं तो हमें बाजार से मूल्यवान और अब अमूल्यवान
सुझाव मिलना प्रारंभ हो जाते हैं और हम हमारे द्वारा बनाए गए इन्वेस्टमेंट
फ्रेमवर्क को छोड़कर बाजार में मौजूद सुझावों पर ध्यान देना लग जाते हैं और हमें
अंत में हमारा परिणाम उम्मीदों के मुताबिक नहीं मिल पाता है
इस
बुक के माध्यम से सदी के सबसे महान वैज्ञानिक सर आइज़क न्यूटन के शेयर मार्केट का
अनुभव भी बताया गया है कि कैसे उन्होंने इंग्लैंड की साउथ सी नामक कंपनी में अपना
निवेश प्रारंभ किया और उस समय लगभग 20000
पाउंड का नुकसान उठाया जो कि लगभग 3
मिलियन डॉलर के बराबर था वर्ष 2002-3 की
गणना के अनुसार.
2.Rich Dad & Poor Dad
यह
बुक Robert T. Kiyosaki के द्वारा लिखी गई है यह बुक आपको
पैसों का व्यवहारिक ज्ञान बताती है कि हमारी आज की शिक्षा-व्यवस्था और हमारा समाज
यहां तक कि हमारे माता-पिता भी हमें यही कहते हैं कि “मेहनत से पढ़ो और अच्छे नंबर लाओ” क्योंकि ऐसा करने पर आपको एक अच्छी
तनख्वाह वाली नौकरी मिल जाएगी
आज
शिक्षा का मतलब एक अच्छी नौकरी प्राप्त करना ही रह गया है इसके उदाहरण हमें समाज
में देखने को मिल जाएंगे आज के दौर में हमारी शिक्षा हमें बताती है कि कैसे हम
चूहा दौड़ की दुनिया में फंसते जा रहे हैं अच्छी शिक्षा का मतलब अच्छी तनख्वाह
वाली नौकरी प्राप्त करना और फिर खर्चों में और सरकार की टैक्स गणनाओं में फँस कर
कभी न संतुष्ट होने वाली जिंदगी में फंस जाना
Robert T.
Kiyosaki कहते
हैं कि नौकरी आपको कभी भी अमीर नहीं बना सकती एक अच्छी नौकरी एक अच्छे अनुभव के
लिए जरूरी हो सकती है लेकिन अमीर बनने के लिए कभी नहीं
Robert T.
Kiyosaki के
द्वारा अमीर बनने के कुछ नियम-:
1. अमीर लोग पैसों के लिए काम नहीं करते
2. पैसे की समझ क्यों दिखाई जानी चाहिए
3. अपने काम से काम रखो
4. टैक्स का इतिहास और कॉरपोरेशन की ताकत
5. अमीर लोग पैसों का अविष्कार करते हैं
6. पैसों के लिए काम ना करें सीखने के लिए काम करें
3. The Richest person in Babylon
यह
बुक George Samuel Clason
के द्वारा लिखी गई है इस बुक में लेखक
के द्वारा बताया गया है कि-
Ø धन वह माध्यम है जिससे धरती पर आपकी
सफलता मापी जाती है
Ø धरती के द्वारा दी गई सर्वश्रेष्ट
चीजों का आनंद धन से ही उठाया जाता है
Ø धन आज भी उन्हीं नियमों से संचालित
होता है जो आज के 6000 साल पहले बेबीलोन के अमीर लोगों के
समय नियंत्रित होता था
लेखक
द्वारा इस बुक में धन के सात नियम बताए गए हैं-:
1. अपने बटुए को भरने की शुरुआत करें
2. अपने खर्चो को काबू में रखें
3. अपने स्वर्ण की वृद्धि करें
4. नुकसान से खजाने की रक्षा करें
5. अपने के स्वर्ण को लाभदायक निवेश में बदलें
6. अपने भविष्य की आमदनी को सुनिश्चित करें
7. अपने कमाने की क्षमता को लगातार बढ़ाएं
4. The Psychology of Money
इस
बुक में बेबीलोन का सबसे अमीर व्यक्ति का नाम अरकद था वह अपनी संपत्ति के लिए पूरे
शहर में प्रसिद्ध था और बेबीलोन का सबसे बड़ा दानवीर भी था
अरकद
के सभी दोस्त उसके साथ पढ़े-लिखे और खेले थे लेकिन अरकद उन सभी से धन संपत्ति के
मामले में बहुत आगे निकल गया था अरकद बताता है कि उसने वह सात नियमों का पालन किया
और वह बेबीलोन का सबसे अमीर व्यक्ति बन गया
यह बुक Morgan Housel के द्वारा लिखी गई है इस
बुक में लेखक के द्वारा धन-संपत्ति के मनोविज्ञान को बीस खंडों में बांटा गया है
लेखक ने इस बुक में बताया
गया है कि आज के दौर में इस धरती पर धन-संपत्ति का प्रदर्शन सबसे बड़ा प्रदर्शन है
अपने आपको पैसे खर्च करके
अमीर दिखाना अपनी धन-संपत्ति को कम करने का सबसे आसान तरीका है
इस बुक के माध्यम से
समृद्धि और अमीरी दोनों की अलग-अलग परिभाषाएं बताई गई है
समृद्धि दिखाई नहीं देती और
अमीरी पैसे खर्च करके आसानी से दिखाई जा सकती है अमीर होना और समृद्ध होना दोनों, एक दूसरे के विपरीत दिशा का कार्य है लेखक द्वारा
बताया गया है कि हमें अमीर होना जरूरी है लेकिन हमें अमीर होने से पहले हमें
समृद्धि को प्राप्त करना ज्यादा जरूरी है
5.
The Science of Getting Rich
Wallace
D. Wattles के
द्वारा लिखी गई है यह बुक द साइंस ऑफ गेटिंग रिच के बारे में बताती है मानव सभ्यता
के द्वारा एक समाज बनाया गया है और उस समाज में एक सिस्टम बनाया गया है आज के इस
सिस्टम में हमें हर वस्तु के आदान-प्रदान के लिए धन की आवश्यकता होती है जिसके पास
जितना ज्यादा धन होगा वह व्यक्ति उतना ही अमीर कहलाएगा
लेखक
बताते हैं कि पैसा कमाना एक अच्छी बात है लेकिन हमारे समाज में आज भी अमीर व्यक्ति
को गलत और अंहकारी नजरों से देखा जाता है
धन-समृद्धि
को प्राप्त करने की पहली अवस्था होती है हमारा माइंड सेट.
धन समृद्धि को प्राप्त करने
के लिए हमें हमारा माइंड मेकअप करना पड़ता है
धन समृद्धि को प्राप्त करने
की दूसरी अवस्था होती है हमारे सकारात्मक विचार.
जब हमारे मस्तिष्क में
सकारात्मक विचार किसी चीज को प्राप्त करने के बारे में सोचते हैं तो हमारा जुड़ाव
सीधे दिव्य
प्रकृति से होता
है और हमें वह संपूर्ण चीजें प्राप्त होना शुरू हो जाती है जो हमें अमीर बनने में
हमारी मदद करती है
6. Your Money Your Life
यह बुक Vicki Robin के
द्वारा लिखी गई है लेखक के द्वारा यह बताया गया है
कि हमें हमारे जीवन में धन की प्राप्ति कैसे होती है?
धन एक मूल्यवान वस्तु
है जिसे प्राप्त करने के लिए हमें हमारी ऊर्जा और समय
को बेचना
पड़ता है यह बेचीं गई ऊर्जा और समय हमें वापस कभी प्राप्त
नहीं होता और उसका रूपांतरण धन के रूप में होता है
यह बुक हमें धन के महत्व को
बताती है और यह बताती है कि कैसे हम आज की इस
भौतिकवादी दुनिया में अपने धन का सही प्रबंधन करें.
7. Retire Rich and Retire Young
यह बुक Robert T. Kiyosaki के द्वारा लिखी गई है यह बुक हमें Leverage- "एक अतिरिक्त
शक्ति" के बारे में बताती है
इस अतिरिक्त शक्ति या
लिवरेज के द्वारा हम किसी भी कार्य को करने की समय सीमा को घटा सकते हैं आज के 5000 वर्ष पहले, मानव सभ्यता के द्वारा नावों से एक जगह से दूसरी जगह पर जाया जाता था
लेकिन उसी मानव ने Leverage का प्रयोग करते हुए wind Energy का उपयोग किया और नावों के द्वारा हमने अपने आँवा गमन के मार्ग को कई
गुना बड़ा दिया है और वर्तमान युग में पानी के जहाजों ने हमे पूरी दुनिया से जोड़
दिया और एक विशालका्य Industry के रूप ने जन्म ले लिया है
Leverage (एक अतिरिक्त शक्ति) हर कही पाया जाता है, मानव सभ्यता आज जिस भी किसी मुकाम पर है वह एक Leverage की देन है और यह विशेष गुण सिर्फ मानव प्रजाति में ही पाया जाता है
धन-सम्पदा से भरपूर
व्यक्ति भी दुसरे व्यक्ति से अतिरिक्त काम करवाकर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के
लिए “मानव अतिरिक्त शक्ति” का
उपयोग करता है
आज के दौर में जिस प्रकार
हमारे पास हर क्षेत्र में जो भी साधन उपलब्ध है वह एक Leverage का कार्य करते है उसी प्रकार वित्तीय क्षेत्र
में भी Leverage के प्रयाप्त संसाधन उपलब्ध
है
जब हम फाइनेंसियल लिवरेज
की बात करते है तो आज भी हम पुराने और अप्रयाप्त संसाधनों का अधिक उपयोग करते है
और अपने भविष्य को खतरे में डाल देते है
जैसे- कम ब्याजदर के बैंक
फिक्स्ड डिपाजिट, पोस्ट ऑफिस की पुरानी योजनाये और अनरेगुलेटेड जमा
योजनाओ में निवेश करके अपना धन आगे बढ़ाना
मध्यमवर्ग की यह सोच होती
है कि फाइनेंसियल लिवरेज बहुत जोखिम भरे हुये होते है इस कारण यह वर्ग फाइनेंसियल
लिवरेज का उपयोग नही करते है और उच्च आय वाले वर्ग के लिए, वह लोग एक अतिरिक्त शक्ति तौर पर उनके उपयोग में आ जाते है
जब हम ऋण की बात करते है
तो वह दो भागो में विभाजित किया जाता है Good Debt और bad debt.
धनवान व्यति Good Debt का उपयोग एक अतिरिक्त शक्ति के तौर पर अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के
लिए काम लेता है और मध्यम वर्ग इसे अपनी सम्पति को कम करने के लिए उपयोग में लेते
है
Good Debt और bad debt का उपयोग करना किसी खुली तलवार के साथ खेलने के बराबर भी हो सकता है
अत: इसे एक अतिरिक्त
शक्ति तौर पर काम लेने की कला में हमे विशेषज्ञता हासिल करनी पड़ती है

Comments
Post a Comment